फोटो का बैकग्राउंड हटाएँ – मुफ़्त Background Remover
फोटो डालिए, बैकग्राउंड अपने-आप हट जाएगा। फिर सफ़ेद/नीला बैकग्राउंड लगाइए, पासपोर्ट साइज़ या फॉर्म के लिए 20–50 KB फोटो बनाइए। फोटो आपके फोन में ही बनती है – कहीं अपलोड नहीं होती।
बैकग्राउंड
फॉर्म के नोटिफिकेशन में जो KB/साइज़ लिखा हो वही भरें। 0 = कोई सीमा नहीं।
Background कैसे हटाएँ (How to remove background)
- फोटो चुनें – गैलरी से या कैमरा से। Select a photo from gallery or camera.
- इंतज़ार करें – पहली बार इंजन डाउनलोड होता है, फिर फोटो कुछ सेकंड में तैयार। Background is removed automatically.
- बैकग्राउंड चुनें – पारदर्शी (transparent PNG), सफ़ेद, हल्का नीला या कोई भी रंग।
- पासपोर्ट / फॉर्म फोटो – साइज़ और KB सीमा भरें, ज़ूम से चेहरा बीच में करें, JPG या 4×6 प्रिंट शीट डाउनलोड करें।
फॉर्म के लिए फोटो (Photo for online form)
सरकारी नौकरी, एडमिशन, स्कॉलरशिप या पासपोर्ट के ऑनलाइन फॉर्म अक्सर तय साइज़ और KB माँगते हैं – जैसे 20 KB से 50 KB के बीच JPG। हर फॉर्म का नियम अलग होता है और बदलता भी है, इसलिए फॉर्म के आधिकारिक नोटिफिकेशन में लिखा साइज़ देखकर ही ऊपर भरें। यह टूल उसी सीमा में फोटो की क्वालिटी अपने-आप सेट कर देता है और प्रिंट के लिए 300 DPI रखता है।
फोटो एडिटिंग खुद सीखना है? Photoshop, CorelDRAW और Canva से पोस्टर, विज़िटिंग कार्ड और फोटो एडिटिंग – VedantSri Computer Institute का Graphic Design कोर्स, दुर्गाकुंड और रथयात्रा, वाराणसी।
कोर्स देखेंसवाल-जवाब (FAQ)
क्या मेरी फोटो किसी सर्वर पर अपलोड होती है?
नहीं। बैकग्राउंड हटाने वाला मॉडल पहली बार आपके ब्राउज़र में डाउनलोड होता है और फोटो आपके फोन या कंप्यूटर के अंदर ही बनती है। फोटो हमारे या किसी और के सर्वर पर नहीं भेजी जाती। (Your photo never leaves your device.)
क्या यह टूल मुफ़्त है?
हाँ, पूरी तरह मुफ़्त है। न लॉगिन, न वॉटरमार्क, न फोटो की गिनती की सीमा।
पहली बार इतना समय क्यों लगता है?
पहली बार लगभग 18 MB की फाइलें डाउनलोड होती हैं (मॉडल और इंजन)। उसके बाद ये आपके ब्राउज़र में रखी रहती हैं, इसलिए अगली फोटो कुछ सेकंड में बनती है।
फॉर्म के लिए 20 KB से 50 KB की फोटो कैसे बनाएँ?
फोटो डालने के बाद 'पासपोर्ट / फॉर्म फोटो' टैब खोलें, साइज़ चुनें और कम-से-कम व ज़्यादा-से-ज़्यादा KB भरें। टूल अपने-आप क्वालिटी बदलकर उसी सीमा में JPG बना देगा। फॉर्म भरने से पहले उसके नोटिफिकेशन में लिखा साइज़ ज़रूर मिलाएँ।